Ram Rahim: 6 साल में 16वीं बार... फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, इस बार मिली 30 दिन की पैरोल

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर 30 दिनों की पैरोल मिली है। वे आज सुबह ही रोहतक जेल से बाहर आया। 6 सालों में यह 16वीं बार है, जब राम रहीम को पैरोल मिली।

Follow :  
×

Share


गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल | Image: X

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। रेप मामले में दोषी राम रहीम को इस बार 30 दिनों की पैरोल मिली है। पैरोल से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आज (26 मई) सुबह 6:30 बजे के आसपास जेल से बाहर आकर सिरसा आश्रम के लिए रवाना हो गया।

राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में साल 2017 में 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा हुई है। 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह उसकी 16वीं पैरोल और फरलो है।

कब-कब मिली राम रहीम को पैरोल?

गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिलने वाली पैरोल को लेकर सवाल भी उठते रहते हैं। इससे पहले वे जनवरी 2026 में ही 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। 5 जनवरी 2026 को राम रहीम को पैरोल मिली थी और 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल पहुंचा था।

मई 2026: 30 दिन की पैरोल
जनवरी 2026: 40 दिन की पैरोल
अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल
अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो
जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल
अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो
अप्रैल 2024: 21 दिन की फरलो
जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल
नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो
जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल
जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल
अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल
जून 2022: 30 दिन की पैरोल
फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो
मई 2021: 1 दिन की पैरोल
अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल

कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है राम रहीम

राम रहीम पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ मामलों में उसे कोर्ट द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है और कुछ मामलों में राहत मिली है। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को 25 अगस्त 2017 में जेल भेजा गया था। साल 2019 की जनवरी में राम रहीम को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या मामले में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं, अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में भी उसे आजीवन कारावास की सजा दी थी। हालांकि, तीन साल बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: इन देशों में इबोला के कहर के बीच अलर्ट हुई भारत सरकार, DGCA ने जारी की गाइडलाइंस; एयरपोर्ट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 08:41 IST