BREAKING: DUSU चुनाव में ABVP का लहराया परचम, 3 पदों पर मारी बाजी; उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनाव में चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है, जिसमें ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है।
- भारत
- 2 min read
DUSU Election 2026 Results: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। शनिवार को नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल मतगणना पूरी होने के बाद विजेता उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं।
DUSU चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में NSUI का सुपाड़ा साफ हो गया।
अध्यक्ष पद पर यश डबास की जीत
अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत हासिल की। इससे पहले इस पद के लिए यश और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला कांटे का रहा। मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त ऊपर-नीचे होते रहा, लेकिन अंत में परिणाम में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन ने मारी बाजी
वहीं, चुनाव परिणाम के बाद उपाध्यक्ष पद का नतीजा ABVP और NSUI से अलग रहा। इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। वहीं, इस चुनाव में NSUI एक भी सीट जीत नहीं पाई।
चारों पदों पर विजेताओं के नाम
- अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
- सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
- संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 September 2026 at 16:43 IST