Delhi: बंद पड़े मॉल में मिली देहरादून की रहने वाली 24 साल की लड़की की लाश, पास में मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन इलाके में एक बंद मॉल के परिसर में लड़की की डेड बॉडी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

 
Follow :
Delhi: बंद पड़े मॉल में मिली देहरादून की रहने वाली 24 साल की लड़की की लाश | Image: Pixabay

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से एक दर्दनाक खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन इलाके में एक बंद पड़े मॉल के परिसर से एक लड़की की डेड बॉडी मिली है, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 24 साल के आसपास है और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या (Suicide) मान रही है। हालांकि, लड़की की पहचान भी तक सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार वह आर्यभट्ट कॉलेज में BA थर्ड ईयर की छात्रा थी और 2021 में अपनी माँ की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
 

शव के पास से सुसाइड नोट बरामद

शुरुआती जानकारी के अनुसार मॉल के परिसर में लड़की की डेड बॉडी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार वह आर्यभट्ट कॉलेज में BA थर्ड ईयर की छात्रा थी और 2021 में अपनी माँ की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

August 8, 2026

देहरादून की रहने वाली थी लड़की

बताया जा रहा है कि इस लड़की का शव मॉल में मिला है, वो मुख्य रूप से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा बॉडी को डीडीयू हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस मृतका की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में भयानक सड़क दुर्घटना: डिवाइडर से टकराई KSRTC की बस; 2 की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 8 August 2026 at 16:12 IST