बेंगलुरु में भयानक सड़क दुर्घटना: डिवाइडर से टकराई KSRTC की बस; 2 की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बेंगलुरु से भयानक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
KSRTC bus accident at Bidadi in Karnataka
बेंगलुरु में भयानक सड़क दुर्घटना: डिवाइडर से टकराई KSRTC की बस; 2 की मौत | Image: X

शानिवर, 8 अगस्त को कर्नाटक के रामनगर जिले में बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे 275 पर बिदादी के पास अव्वेराहल्ली के नज़दीक, कालीकट से बेंगलुरु जा रही केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 34 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज बिदादी के भरत केम्पन्ना अस्पताल में चल रहा है। घाटन की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव और राहत टीम पहुंचकर कार्य में जुट गई।

बस चालक और कंडक्टर की मौत

मिली जानकारी के अनुसार केरल सरकार की बस और डिवाइडर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों पर सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान बस ड्राइवर एच.वी. विजिलेश और कंडक्टर अरुण कुमार के तौर पर हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव बेंगलुरु के राजराजेश्वरी अस्पताल में रखे गए हैं।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

हादसे में घायल लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा, "दो लोगों के सिर में चोटें आईं और उनकी सर्जरी भी होनी है। तीन अन्य लोगों के दाहिने पैर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही, कुछ लोगों के चेहरे पर चोटें आईं और बाकी लोगों को सॉफ्ट टिश्यू इंजरी (मांसपेशियों या ऊतकों में चोट) हुई है।"

Advertisement

घटना पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर से आग्रह किया कि कर्नाटक के बिदादी में KSRTC बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर से फोन पर बात की और घायलों तथा इलाज करा रहे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

मामले की जांच शुरू

इस भयानक हादसे के बाद बिदादी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस बीच, शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चालुंज मोड़ के पास एक प्राइवेट बस के सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राज्य भर में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश से सड़क संपर्क और जरूरी सेवाएं बाधित हो रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi: बंद पड़े मॉल में मिली देहरादून की रहने वाली 24 साल की लड़की की लाश, पास में मिला सुसाइड नोट
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड