अपडेटेड 28 June 2024 at 11:39 IST

दिल्‍ली की बारिश ने खूब कराई फजीहत, सपा सांसद रामगोपाल यादव को कार तक गोद में उठा लेकर गए लोग- VIDEO

दिल्ली की पहली बारिश में जलजमाव ने आम से खास की फजीहत करा दी। सपा सांसद भी फंसे और ऐसा कि उन्हें गोद में उठाना पड़ गया!

Follow :  
×

Share


रामगोपाल यादव गोद में पहुंचे कार के पास | Image: ani video grab

Ramgopal Yadav Stuck:  दिल्ली में 28 जून को तड़के हुई बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। जहां भी नजर गई वहां पानी ही पानी नजर आया। आम से लेकर खास तक बेबस नजर आए। बिजी से लेकर पॉश इलाकों तक में सड़कें जलमग्न दिखीं और लोग जद्दोजहद कर अपनी राह पकड़ते दिखे। एक दर्दनाक हादसे ने भी सुबह सबको झकझोर कर रख दिया। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 का एक हिस्सा ढह गया और इसकी चपेट में आए एक शख्स की जान चली गई।

आरके पुरम हो, मंगोलपुरी या फिर सीमापुरी उत्तर से लेकर दक्षिण या फिर पूर्व से पश्चिम दिल्ली के बीच पहली बरसात में नाले लबालब भरे दिखे। बसों, कारों और दो पहिया वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी। इस बीच माननीय सांसद रामगोपाल यादव भी मजबूरी में लोगों की गोद में बैठ कार तक पहुंचते दिखे। वहीं दिल्ली के भाजपा पार्षद  पानी से भरी सड़क पर चप्पू चलाते दिखे।

गोद में चढ़ कार तक पहुंचे सपा सांसद

सपा सांसद राम गोपाल यादव की एक तस्वीर दिल्ली के दिल को कचोटती भी है और गाल पर तमाचा भी लगाती है। इस तस्वीर में माननीय सांसद लोदी एस्टेट स्थित आवास से निकल स्टाफ की गोद में बैठ कार तक पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पानी उनके घर के भीतर तक घुस गया था। राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाना है और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए ही वो निकले थे। देखें वीडियो-

चप्पू चलाते दिखे काउंसलर

ऐसी ही एक तस्वीर काउंसलर चप्पू चलाकर निकले। भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। ये तस्वीर NH9 इलाके से सामने आई। पार्षद ने कहा, "...सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है...विनोद नगर जलमग्न हो गया है।"

ये भी पढ़ें-  दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे की जांच के लिए टीम गठित, उड्डयन मंत्रालय रख रही पल-पल पर नजर

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 11:19 IST