अपडेटेड 9 August 2024 at 10:36 IST
दिल्ली में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड आतंकवादी, ISIS से लिंक; स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी
Delhi News: दिल्ली में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रिजवान अली बताया जा रहा है।
ISIS module terrorist arrested in Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रिजवान अली बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले ये बड़ी कामयाबी मिली है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि भारत की सुरक्षा एजेंसी NIA ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। स्पेशल सेल ने पुरानी दिल्ली में दरियागंज के पास से ही इसे गिरफ्तार किया है। कुछ हथियार, जिसमें पिस्टल भी शामिल है, वो रिजवान अपील के पास से बरामद हुए हैं।
दिल्ली के कई VIP इलाके में कर चुका था रेकी
बताया जाता है कि रिजवान अली और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की। शक है ये 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। रिजवान ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था। रिजवान और इसके कुछ साथियों पर एनआईए ने इनाम घोषित किया था।
एनआईए ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में 7 लोगों को पकड़ा था। इस दौरान तीन आतंकी फरार हुए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में ISIS पुणे मॉड्यूल के आतंकी शाहनवाज के साथ मोहम्मद अरशद वारसी और रिजवान नाम के संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल का संदिग्ध आतंकी रिजवान फरार चल रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 10:08 IST