Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के लिए करना होगा इंतजार, दो दिनों तक चिपचिपी गर्मी और उमस करेगी परेशान; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक बारिश नहीं होगी। तापमान भी 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में गर्मी और उमस एक बार फिर बढ़ेगी, जानें IMD का ताजा अपडेट
- भारत
- 2 min read
IMD Weather Update: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में फिलहाल बारिश ही होगी, बारिश के लिए 2 दिन और इंतजार करना होगा। IMD के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिल्ली में दो दिनों तक नहीं होगी
मौसम विभाग का कहना है कि आज बादल तो दिखाई देंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। ऐसे में दिल्लीवालों को आने वाले दो दिनों तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों इतनी बारिश होने के बाद भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों बता रहे हैं कि, दिल्ली के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में है। आनंद विहार में AQI 415, वजीरपुर में 392, रोहिणी में 278, मुंडका में 265 और नरेला में 267 दर्ज किया गया। बारिश के दौरान कुछ सुधार दिखा था, लेकिन अब फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।
हवा में नमी से चिपपिची गर्मी महसूस होगी
इस मौसम में दोपहर के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और हवा में नमी की वजह से चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में यही स्थिति 12 जुलाई को भी बनी रहेगी। IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और उमस परेशान करेगी।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। गर्मी और उमस से बचने के लिए ज्यादा पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल दिल्ली में बारिश का इंतजार कम से कम दो दिन और करना पड़ेगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 July 2026 at 09:03 IST