BREAKING: रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग से दहली दिल्ली की अमर कॉलोनी, कपल खा रहा था खाना; तभी मामूली कहासुनी के बाद 3 बदमाशों ने युवक को मारी गोली

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट के अंदर तीन अज्ञात युवकों ने युवक पर गोली चला दी। पीड़ित लड़का अपनी दोस्त के साथ खाना खा रहा था, तभी छोटी सी बहस पर फायरिंग हो गई।

Follow :  
×

Share


सांकेतिक फोटो | Image: ANI

दिल्ली में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाका है। जहां मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग की एक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। तीन अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट में बैठे एक लड़के पर गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

रेस्टोरेंट में गोली चलने के बाद अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब तीनों की तलाश में जुटी है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मामूली बात पर मारी गोली

पुलिस के अनुसार, साहिल नाम का युवक अपनी महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां बैठे तीन अन्य युवकों से उसकी मामूली बात पर बहस हो गई। बहस तेज हुई और आरोपियों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली साहिल को लगी, जिसके बाद वह घायल अवस्था में गिर गया। हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। पीड़ित लड़का और लड़की एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं।
 

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज हो गई है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह घटना छोटी सी बहस से भड़की, जो जल्दी ही हिंसक रूप ले गई। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: देश में और गहराने वाला है पेट्रोलियम संकट? सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी का बड़ा फैसला, WFH किया लागू, विदेश यात्रा में कटौती की दी सलाह
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 22:03 IST