Delhi Weather: दिल्ली में शुरू हुआ गर्मी का सितम, साल का अब तक का सबसे गर्म दिन; कितना रहा तापमान?

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
Follow :
Delhi Weather | Image: PTI

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

आईएमडी ने कहा कि हालांकि दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: सिचुएशन रिपीट... अतीक के जनाजे में नहीं पहुंची शाइस्ता, अब मुख्तार की बारी, पहुंचेगी आफ्शां अंसारी?


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 March 2024 at 06:28 IST