पहली बारिश में डूबी दिल्ली, मिंटो रोड पर भारी जलभराव, पानी में तैरती दिखी कार- VIDEO

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। दिल्ली में मौनसून की दस्तक के साथ ही सड़कों पर भारी जलजमाव देखने को मिल रहा है।

 
Follow :

मौसम ने अचानक से करवट बदलते हुए देशभर में चिलचिलाती धूप, गर्मी और हीट वेव से बड़ी राहत दी है। 27 जून से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत दिल्ली के अन्य हिस्सों में बारिश की बूंदे बरस रही है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में पहली ही बारिश के साथ सड़के नदी में तब्दील हो चुकी है। दिल्ली की सड़कों की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया है।

मिंटो रोड से एक वीडियो सामने आई है, जहां पानी में एक कार तैरती नजर आ रही है। काफी उंचाई तक सड़कों पर पानी भर गया है। पहले दिन ही बारिश से दिल्ली-एनसीआर समेत कई एरिया में सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले दो दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत

भारी बारिश की वजह से अगले दो दिनों तक मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। लोगों को तपती जलती गर्मी से भारी राहत मिली है। एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे ऊपर से पानी गिर रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वीकेंड में भी ऐसे ही बादल गरजने और बरसने वाले हैं। 

सपा सांसद रामगोपाल यादव को गोद में उठा लेकर गए लोग

दिल्ली में 28 जून को तड़के हुई बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। जहां भी नजर गई वहां पानी ही पानी नजर आया। आम से लेकर खास तक बेबस नजर आए। बिजी से लेकर पॉश इलाकों तक में सड़कें जलमग्न दिखीं और लोग जद्दोजहद कर अपनी राह पकड़ते दिखे। एक दर्दनाक हादसे ने भी सुबह सबको झकझोर कर रख दिया। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 का एक हिस्सा ढह गया और इसकी चपेट में आए एक शख्स की जान चली गई।

आरके पुरम हो, मंगोलपुरी या फिर सीमापुरी उत्तर से लेकर दक्षिण या फिर पूर्व से पश्चिम दिल्ली के बीच पहली बरसात में नाले लबालब भरे दिखे। बसों, कारों और दो पहिया वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी। इस बीच माननीय सांसद रामगोपाल यादव भी मजबूरी में लोगों की गोद में बैठ कार तक पहुंचते दिखे। वहीं दिल्ली के भाजपा पार्षद  पानी से भरी सड़क पर चप्पू चलाते दिखे।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: IGI टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 1 शख्स की हुई मौत, रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 09:20 IST