IGI टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 1 शख्स की हुई मौत, रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF

IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की वजह से हुई मौत में अबतक 1 शख्स की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IGI Terminal-1 Roof Collapsed, 1 Death
IGI टर्मिनल-1 पर छत गिरने की वजह से 1 शख्स की मौत। | Image: Republic

BREAKING: IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की वजह से हुई मौत में अबतक 1 शख्स की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ के 16 बटालियन की टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब पांच-साढ़े  पांच बजे की बताई जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर हुए इस हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक टीम का गठन किया।। यह टीम हादसे की जांच करेगी और पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिरी किसकी लापरवाही की वजह से ये घटना घटी। नागरिक उद्यान मंत्री राम मोहन नायडू खुद नजर बनाए हुए हैं। 

केंद्रीय उड्डयन मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम अधिकारी के साथ-साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के भी अधिकारी मौके पर उनके साथ मौजूद हैं। वहीं NDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पिक-अप ड्रॉप एरिया में खड़ी गाड़ियों को भी पहुंचा नुकसान

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में कुछ टैक्सी और कार आ गईं। जिससे 6 लोग घायल हो गए। इस बीच एनडीआरएफ की टीम किसी और भी शख्स के फंसे होने की आशंका के चलते ऑपरेशन जारी रखे हुए है। अधिकारियों के मुताबिक छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी गिर गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पहली बारिश में डूबी दिल्ली, मिंटो रोड पर भारी जलभराव, पानी में तैरती दिखी कार- VIDEO

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड