Weather: दिल्ली में होली के मौके पर खिली धूप, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में शुक्रवार को होली के मौके पर सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
दिल्ली में शुक्रवार को होली के मौके पर सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम या रात के समय बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट पर सुबह वायु गुणवत्ता के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में होली के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और सोनीपत में आज बरसात हो सकती है। आज से दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, इस बीच हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्ली का तापमान तेजी से गिर सकता है जो दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए काफी है।
इसे भी पढ़ें: IML: 6,6,6,6,6,6,6... होली पर युवराज का धमाका, रोहित ब्रिगेड के बाद सचिन की टीम ने किया ऑस्ट्रेलिया का शिकार
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 14 March 2025 at 11:19 IST