अपडेटेड 28 February 2025 at 20:47 IST

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, वापस निकाल लीजिए रजाई, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान?

शुक्रवार की शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है तो वहीं हरियाणा के दिल्ली से सटे कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं।

Follow :  
×

Share


Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, वापस निकाल लीजिए रजाई, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान? | Image: ANI

Rain in Delhi- NCR: फरवरी महीने के साथ ही सर्दियों का मौसम वापसी की ओर जाने लगा था। लोग रात में पंखे का उपयोग करना शुरू ही किए थे कि देश की राजधानी में एक बार फिर ठंड ने वापसी की दस्तक दे दी है। इसके पीछे की वजह है राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश। शुक्रवार की शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है तो वहीं हरियाणा के दिल्ली से सटे कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं। वहीं उत्तराखंड में एवलांच और बारिश की वजह से सर्द हवाओं ने दिल्ली का रुख किया है जिसकी वजह से एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में सर्दियों को लौटते हुए देखा जा सकता है। 

वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 फरवरी की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 74 साल में फरवरी माह का सबसे अधिक रहा। इससे पहले 2015 में 19 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड था। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि, 10 मार्च के बाद ठंड पूरी तरह खत्म होने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है, जहां एक्यूआई 215 दर्ज किया गया।

 

 

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही

इसके पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से भूतनाथ नाले में कई गाड़ियां बह गईं। कुल्लू में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। वहीं गांधी नगर इलाके में भी बारिश की वजह से आए मलबे के नीचे कई गाड़ियां दबी हुई हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुल्लू के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बारिश का असर सिर्फ कुल्लू तक ही नहीं है बल्कि ये शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति  और चंबा, में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बारिश का कोहराम

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। आज फरवरी के महीने का आखिरी दिन है और इस महीने दिल्ली-एनसीआरी में हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है और AQI 3 साल के बाद पहुंचकर 121 पर आ गया है। वहीं बात जम्मू-कश्मीर की करें तो बीते दो दिन से लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से राजमार्ग बाधित हो गया है। वहीं कश्मीर घाटी में बीती रात लगातार बर्फबारी होने की वजह से रेल, सड़क, हवाई और जल मार्ग सब कुछ बाधित रहा। 

 

यह भी पढ़ेंः Today Weather: UP-बिहार में बिगड़ा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए राजधानी दिल्ली का हाल

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 20:26 IST