दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
उत्तर पश्चिम दिल्ली में प्रेम बाड़ी नाला के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Delhi Police | Image:
PTI
उत्तर पश्चिम दिल्ली में प्रेम बाड़ी नाला के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में साहिल नामक एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के एक मामले में वांछित थे और फरार थे।
मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ के बाद वांछित तीन आरोपियों की गिरफ्तार की पुष्टि की है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 15:04 IST