Delhi Blast: 2 कार, फरीदाबाद सेंटर और तुर्किए कनेक्शन... आतंक के वो 6 डॉक्टर जिनके दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार, मास्टरमाइंड कौन?

दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में शामिल 6 संदिग्ध आतंकी डॉक्टर हैं। ये हमला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' का हिस्सा था। इस साजिश में मुख्य रूप से डॉक्टरों को शामिल किया गया था।

Follow :  
×

Share


आतंक के वो 6 डॉक्टर जिनके दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार | Image: Republic

Delhi Red Fort Blast : 10 नवंबर को व्हाइट कॉलर टेरर ने दिल्ली को दहला दिया। हमला करते हुए संदिग्ध आतंकी उमर भी जहन्नुम पहुंच गया। इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस धमाके की गूंज अभी तक राजधानी की फिजाओं में गूंज रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से इसकी जांच में लगी हैं।

इस हमले में शामिल 6 संदिग्ध आतंकी डॉक्टर हैं। ये हमला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' का हिस्सा था। ये टेरर मॉड्यूल कश्मीर से दिल्ली तक देश के कई राज्यों में फैला था। इस साजिश में मुख्य रूप से पढ़े-लिखे डॉक्टरों को शामिल किया गया था। पुलिस ने फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक और साजिश के आरोप में अब तक 6 डॉक्टर और दो मौलवी समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

'सफेद कोट' में 6 आतंकी!

पहला डॉक्टर, डॉ. आदिल अहमद डार

कश्मीर के काजीकुंड में जन्मा डॉ. आदिल अहमद पर जैश की धमकी वाले पोस्टर लगाने का आरोप है। उसके लॉकर से पुलिस को AK-47 मिली थी। आदिल अहमद डार अनंतनाग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट था। पुलिस ने इसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।

दूसरा डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील पर 2900 किलो विस्फोटक जुटाने का आरोप है। उसके कमरे से 360 किलो विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस ने इसे 10 दिन पहले फरीदाबाद से पकड़ा था और ये अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था।

तीसरी डॉक्टर, डॉ. शाहीन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन शाहिद, मुजम्मिल की करीबी है। इसकी कार से राइफल बरामद हुई, ये भी अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थी और 1 दिन पहले फरीदाबाद से गिरफ्तारी हुई।

चौथा डॉक्टर, डॉ. उमर नबी

पुलवामा के रहने वाले उमर नबी की भूमिका लाल किला धमाके में थी। इसे मुख्य आरोपी माना जा रहा है। ये अल फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था और अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पांचवां डॉक्टर, डॉ. परवेज अंसारी

हुसैनगंज यूपी के रहने वाले परवेज अंसारी पर मॉड्यूल से जुड़े फोन और डॉक्यूमेंट्स मिले। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से उसके तार जुड़े हैं। परवेज अंसारी भी पेश से डॉक्टर है और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

छठा आतंकी, डॉ. सज्जाद अहमद

पुलवामा का रहने वाला सज्जाद अहमद मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर का दोस्त है। पेश से डॉक्टर सज्जाद को पुलवामा से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली ब्लास्ट का तुर्किए कनेक्शन

गिरफ्तार डॉक्‍टर मॉड्यूल के दो सदस्‍य डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल के पासपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों ने टेलीग्राम ग्रुप्स से जुड़ने के तुरंत बाद तुर्किए की यात्रा की थी। सूत्रों के मुताबिक यहां दोनों की मुलाकात जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलरों से हुई थी। डॉ. मोहम्मद उमर उर्फ उमर उन नबी और डॉ मुजम्मिल शकील के पासपोर्ट से उनके तुर्की की यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। यह भी पता चल रहा है कि उन्हें वहीं से भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देने का फरमान मिल रहा था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली धमाकों की जांच कर रही एजेंसियां अब डॉ. उमर और डॉ मुजम्मिल के तुर्की लिंक की तफ्तीश में जुट गई हैं। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली बम धमाके का आगरा कनेक्शन, संदिग्ध डॉ. परवेज अंसारी का SN मेडिकल कॉलेज से पुराना नाता, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 20:34 IST