अपडेटेड 11 March 2025 at 22:17 IST
Delhi: दिल्ली हुई Hot... 34.8 डिग्री के साथ टूटा रिकॉर्ड, हवा का मिजाज भी बदला; अब तक का सबसे गर्म दिन
राजधानी का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का इस तारीख तक का सबसे ज्यादा तापमान बताया जा रहा है।
दिल्ली में गर्मी ने मार्च में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार (11 फरवरी) को राजधानी का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का इस तारीख तक का सबसे ज्यादा तापमान बताया जा रहा है। ये सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा है। रविवार को दर्ज 32.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यह और बढ़ गया।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी का यही मिजाज रहेगा, हालांकि बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। उधर, दिल्ली की हवा भी सुधरने के बजाय और बिगड़ गई है। AQI 262 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जिस तरह से अचानक दिल्ली का तापमान बढ़ता जा रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है।
दिल्ली में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 13 मार्च से दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा और 3 दिन हल्की बारिश हो सकती है। 13, 14 और 15 मार्च को दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 16 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन 17 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और फिर गर्मी बढ़ने लगेगी।
20 मार्च तक मौसम में होगा उताव-चढ़ाव
15 दिन के मौसम का हाल बताने वाली कुछ वेबसाइट्स के अनुसार 20 मार्च तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। उसके बाद तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है। यह 37 डिग्री से अधिक हो सकता है। इस बार गर्मियां काफी तीखी रहने का अनुमान पहले ही आईएमडी लगा चुका है।
कश्मीर में बर्फबारी और बारिश
दिल्ली और राजस्थान में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, साधना टॉप और केरन सेक्टर में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 22:17 IST