अपडेटेड 26 November 2025 at 10:45 IST

Delhi Accident: दिल्ली के रोहिणी में टला बड़ा हादसा, गेट तोड़कर घर में घुसी तेज रफ्तार बेकाबू SUV, बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

Delhi Accident: दिल्ली के रोहिणी में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। यहां तेज रफ्तार बेकाबू SUV गेट तोड़ते हुए घर में जा घुसी। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Follow :  
×

Share


Delhi Rohini Accident news: दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू SUV कार गेट तोड़कर सीधा मकान में घुस गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची। हादसे से वहां  घटना सोमवार, 25 नवंबर देर रात की बताई जा रही है। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

घटना का सामने आया CCTV 

घटना रोहिणी सेक्टर 25 की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखने मिल रहा है कि किस तरह देर रात करीब 1.30 बजे सफेद रंग की एक SUV अनियंत्रित होकर अचानक फुटपाथ पर चढ़ जाती है। फिर जोरदार टक्कर मारते हुए घर के लोहे के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

इस दौरान गाड़ी स्पीड इतनी ज्यादा थी कि गेट के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं, कार घर के अंदर लगभग 15-20 फीट तक चली गई।

जब घर में घुसी SUV, बिस्तर पर लेटी थी बुजुर्ग महिला 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ घर में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर लेटी हुई थी। गनीमत ये रही कि कार उनके बगल में आकर रुक गई और वो बाल-बाल बच गई। कार और उनके बीच महज कुछ इंच का फासला था। इस दौरान कुछ चीजें बुजुर्ग महिला के ऊपर जाकर गिरी, जिसकी वजह से उन्हें हल्दी चोट आईं है। वहीं, टीवी से लेकर फ्रीज, अलमारी, सोफा समेत घर का सारा सामान बिखर गया।

स्थानीय लोगों ने फौरन इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार का नंबर ट्रेस कर ड्राइवर की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि हादसे के समय ड्राइवर या तो नशे में था या फिर उसने तेज रफ्तार के साथ फोन पर व्यस्त होने की वजह से नियंत्रण खो दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: 20 साल से जहां रह रहा लालू परिवार, अब क्यों छिन रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास? राबड़ी के बाद तेजप्रताप को भी खाली करना होगा बंगला


 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 November 2025 at 10:45 IST