SRCC के एल्युमिनाई OG है, धुरंधर ना हो लेकिन हर क्षेत्र में धूम तो मचाई है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा है।
- भारत
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा “SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा है। आज भी DU में कोई पूछता है कौन सा कॉलेज…तो SRCC कहना ही अपने आप में फैक्ट होता है। SRCC के एल्युमिनाई OG है जिन्होंने SRCC का नाम दुनिया भर में पहुंचाया है। ऐसा नहीं है कि यहां से सिर्फ अर्थजगत के क्षेत्र के लोग ही निकले हैं। कितने आर्टिस्ट से लेकर नेता, वकील तक, यानि SRCC के लोगों ने हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई है। धुरंधर ना हो धूम तो मचाई है।”
अरुण जेटली को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे अरुण जेटली जी भी यही से पढ़े थे। मैं कह सकता हूं कि शायद हमारी कोई मुलाकात ऐसी नहीं होती थी जब वे SRCC की कोई घटना न सुनाते हों। कई बार तो अरुण जेटली एक बात को कई बार बताते रहते थे।”
पीएम मोदी ने 2013 के अपने भाषण को किया याद
गौरतलब है कि सन 2013 में भी श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) के एक समारोह में नरेन्द्र मोदी आए थे। हालांकि उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित हुए थे। आज पीएम मोदी ने अपने उसी भाषण के एक हिस्से को याद किया जो उस समय बहुत वायरल हुआ था।पीएम मोदी ने उस समय एक पानी के ग्लास का उदाहरण देते हुए कहा था कि “कोई आशावादी इस ग्लास आधा भरा दिखता है, निराशावादी को आधा खाली। लेकिन मेरा एक तीसरा नजरिया है और मैं इस ग्लास को पूरा भरा देखता हूं। यह ग्लास आधा पानी और आधा हवा से भरा हुआ है।”
नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं तब देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का सदस्य भी था। उस समय सभी लोग यह उम्मीद कर रहे थे कि मैं तब की केंद्र सरकार पर आरोप लगाऊंगा लेकिन मैंने तत्कालीन सरकार का आलोचक होने के बावजूद इस मंच का उपयोग नहीं किया था। मैंने एक विजन रखा था और सकारात्मक बात कही थी... मैं उस रास्ते पर ही चलता रहा हूं। "
2013 में विकास फर्श पर और महंगाई अर्श पर
प्रधानमंत्री ने कहा, "उस समय (2013) विकास फर्श पर था और महंगाई अर्श पर थी। उस समय घोटाले चरम पर थे और भ्रष्टाचारी बेखौफ घूमते थे... आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेकाबू था। एक वह दिन था और एक आज का दिन है जब आतंकवाद फैलाने वाले पस्त पड़े हैं, पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारती है, नक्सलवाद की कमर तोड़ दी गई है। "
आज भारत की 7.8% ग्रोथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की 7.8% की ग्रोथ भी ऐसे समय पर आई है जब वेस्ट एशिया का युद्ध चल रहा है और जब ट्रेड से जुड़ी अर्चन भी रही है। उस समय ऐसी ग्रोथ हासिल करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है”।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 September 2026 at 20:09 IST