PM Kisan 24th Installment: त्योहारों से पहले पीएम मोदी जारी कर सकते हैं किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, ये नहीं किया तो नहीं आएंगे पैसे

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अगले महीने अक्टूबर में आ सकती है। बता दें कि इस योजना की 23वीं किस्त जून के महीने में आई थी। इस कारण अगली किस्त 4 महीने बाद अक्टूबर में आ सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana | Image: PIB

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अगले महीने अक्टूबर में आ सकती है। बता दें कि इस योजना की 23वीं किस्त जून के महीने में आई थी। इस कारण अगली किस्त 4 महीने बाद अक्टूबर में आ सकती है।  

अक्टूबर में क्यों है ज्यादा उम्मीद 

अभी तक सरकार ने यह साफ नहीं किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त कब आएगी। लेकिन अक्टूबर का महिना त्योहारों का है। इस महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा तो आएगा साथ ही दिवाली की भी तैयारियां शुरू हो जाएगी। इस कारण अक्टूबर में प्रधानमंत्री इस योजना की 24 वीं किस्त जारी कर सकते हैं। 

कुल 6000 रुपये मिलते हैं 

यह पीएम मोदी की बेहद लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष कुल 6000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि साल में 2000 रुपये की 3 किस्तों में जारी होती है।  

कुछ किसानों को मिलेंगे इस बार 4000 रुपये 

हालांकि 24वीं किस्त में कुछ किसानों को 2000 की जगह 4000 रुपये मिल सकते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि कई किसानों की ई-केवाईसी या जमीन का सत्यापन पूरा नहीं हुआ था। इस कारण उनके पिछले रुके हुए 2000 रुपये के साथ इस बार की राशि जोड़कर अब कुल 4000 रुपये की राशि मिलेगी।  

Advertisement

लैंड सीडिंग करवाना जरूरी 

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि उन्हीं पात्र किसानों को मिलती है जिन्होंने अपनी लैंड सीडिंग करवा रखी है। लैंड सीडिंग के जरिए सरकार किसानों की जमीन का रिकार्ड को वेरिफ़ाई कर अपने सरकारी डेटाबेस में जोड़ा जाता है। इसके लिए किसानों को pmkisan.gov.in के पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की आवश्यकता है। किसान खुद भी पीएम किसान निधि योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। किसानों को पोर्टल पर ‘नो योर स्टेटस’ (Know Your Status) पर क्लिक कर अपने भुगतान और ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी एक साथ पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- SRCC के एल्युमिनाई OG है, धुरंधर ना हो लेकिन हर क्षेत्र में धूम तो मचाई है, शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड