CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, जन्मदिन पर तिहाड़ पहुंचे आशुतोष रांका, सौरव दास भी 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजे गए

स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

 
Follow :
Saurav Das Ashutosh Ranka | Image: X

CJP Leaders sent to Judicial Custody: दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार कर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। यहीं से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज अपने जन्मदिन के दिन आशुतोष रांका जेल चले गए हैं। वहीं अजिंक्य शिंदे से 5 हजार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है कि वे एक साल तक शांति भंग न करें। फिर उन्हें मजिस्ट्रेट की ओर से जमानत दे दी गई। यह कार्रवाई बॉन्ड तोड़ने के खिलाफ हुई है। 

CJP नेताओं के वकील क्या बोले?

CJP के सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे की ओर से पेश वकील अभिष्ट हेला ने कहा, 'पुलिस के इस अंदाजे के आधार पर कि वे कोई अपराध कर सकते हैं, उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि उन्होंने लोगों को वहां आने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था। उन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन नहीं किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कनॉट प्लेस वाली अलग शिकायत का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।'

October 14, 2026

अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, 'आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना। थोड़ी हिम्मत दिखाइए पीएम मोदी। अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाइए।'

October 14, 2026

हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे- दीपके

इसके बाद दीपके ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हम सभी का मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने में मदद कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इंडी ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारे और इंडी ब्लॉक के आंदोलन एक ही मकसद के लिए हैं।'

जब उनसे पूछा गया कि क्या CJP एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर हो रही है, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।'

October 14, 2026

'SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड'

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया। गिरफ्तारी के कारण वही थे। पता चला है कि SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। कायर सरकार।'

क्यों न्यायिक हिरासत में भेजे गए दास-रांका?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी  के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का एक बार फिर उल्लंघन किया है। पुलिस ने उन्हें 'रिपीट ऑफेंडर' (बार-बार कानून तोड़ने वाला) बताते हुए अदालत में उनके पुराने ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने बेल बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: खुद को बताया ममता बनर्जी की भतीजी, फिर निकाला चाकू... TMC ने लगाया हमले की कोशिश का आरोप, क्या बोली BJP?
 




 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 09:11 IST