Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, MCD डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
- भारत
- 3 min read
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुई इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। घटनास्थल से एक मजदूर का शव निकाले जाने के बाद यह आंकड़ा सात पहुंच गया है। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में है। सोमवार को उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया और राहत तथा बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान जारी है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के डॉग्स की मदद से मलबे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मलबे को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान एक मजदूर का शव बाहर निकाला गया। अब तक 7 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हालाल पर लगातार नजर बनाईं हुईं हैं। अब उन्होंने MCD के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
MCD डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन घटना के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के अनुसार, MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद से MCD सवालों के घेरे में है। MCD कमिश्नर संजीव खिरवार पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की भी मांग उठ रही है।
एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता
सोमवार को एक बार फिर से हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है- चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी उसे बख्शा नहीं जाएगा। इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था। बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था, जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई।'
LG ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर LG ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने आज यह बैठक बुलाई है। CM रेखा गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहेंगी। DDA, MCD, दिल्ली पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक शाम 5:00 बजे हो सकती है। बैठक मे कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 September 2026 at 14:24 IST