राघव चड्ढा पर AAP हुई हमलावर तो मिला वीरेंद्र सचदेवा का साथ, शायराना अंदाज में क्यों कहा- बहुत मजबूत रिश्ते थे मेरे, बहुत कमजोर लोगों के साथ...
Raghav Chadha: राघव चड्ढा को पद से हटाने को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने आपत्तिजनक बताया है। साथ ही अरविंद केजरीवाल को डरपोक इंसान भी कहा। इसके बाद उन्होंन शायराना अंदाज में राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के रिश्ते को लेकर एक तंज भी कसा, जिसमें उन्होंने कहा- 'ज़िन्दगी पर बस इतना ही लिख पाया हूं मैं, बहुत मज़बूत रिश्ते थे मेरे....'। पढ़ें पूरी खबर।
Delhi BJP President on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। सबसे ज्यादा आपत्ति इसको लेकर जताई जा रही है कि राज्यसभा सचिवालय को ये लिखा गया कि राघव चड्ढा को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी कार्रवाई को लेकर राघव ने भी चुप्पी तोड़ दी और सीधे-सीधे वीडियो बनाकर बोल डाला कि उन्हें खामोश कराया गया है, लेकिन वो हारे नहीं है।
आम आदमी पार्टी की इसी कार्रवाई को लेकर अन्य पार्टियों के नेताओं के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। ये मुद्दा अब राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बन चुका है। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी बयान जारी कर आम आदमी के इस फैसले को आपत्तिजनक बता दिया, ये तक कह डाला कि अरविंद केजरीवाल डरपोक है वो विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकते, इतना ही नहीं वीरेद्र सचदेवा ने ये भी कहा कि राघव चड्ढा ने जिस तरह कहा कि मेरी खामोशी को कमजोरी न समझे, उन्हें से विस्तार से कहना चाहिए था।
अरविंद केजरीवाल एक डरपोक इंसान है- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- 'किसको नेता और उपनेता बनाना है ये किसी भी पार्टी का अपना निर्णय होता है AAP ने भी ये किया है, लेकिन जिस तरह राज्यसभा सचिवालय को लिखा गया है कि राघव चड्ढा को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ये आपत्तिजनक है। कोई भी सांसद की ये ड्यूटी रहती है कि वो क्षेत्रीय समस्याएं या ऐसे मुद्दे जो समाज के हित में हो उस पर वो अपनी आवाज उठाता रहे और राघव चड्ढा ऐसा ही समय-समय पर करते रहे हैं। लेकिन हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल एक डरपोक और कमजोर इंसान है वो विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं चाहे वो विपक्ष बाहर से हो या दल के अंदर हो...राघव चड्ढा ने जिस तरह से कहा कि मेरी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए उन्हें ये थोड़ा विस्तार से कहना चाहिए था।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने शायराना अंदाज में मारा तंज
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि, अगला नंबर अब पंजाब के सीएम भगवंत मान का होगा। इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज संजय सिंह केजरीवाल के सिपाही नहीं बल्कि उनके चाटुकार है। राघव चड्ढा ने मिडल क्लास लोगो की बात की इसलिए केजरीवाल के पेट में दर्द हो गया। शायराना अंदाज में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, 'राघव चड्ढा को एक और पोस्ट लिखनी चाहिए कि "ज़िन्दगी पर बस इतना ही लिख पाया हूं मैं, बहुत मज़बूत रिश्ते थे मेरे बहुत कमज़ोर लोगो के साथ''।
पद से हटाए जाने के बाद राघव ने तोड़ी चुप्पी
राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे विषय उठाता हूं जिन्हें आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता है। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, जनता के मुद्दों पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया? कोई गलती कर दी? ये सवाल मैं इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को यह कहा कि राघव चड्ढा के संसद में बोलने पर रोक लगा दी जाए।'
'मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं फिर क्यों…'
उन्होंने आगे कहा कि 'जी हां, आम आदमी पार्टी ने संसद को यह सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का मौका न दिया जाए। अब भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा? मैं तो जब बात करता हूं, देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात रखी, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी के रायडर्स की समस्या रखी, खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया, टोल प्लाजा लूट से लेकर बैंक चार्जेस लूट की बात की। यहां तक कि मिडिल क्लास के टैक्स से बोझ से लेकर कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक क्यों की जाती है, टेलिकॉम कंपनियां कैसे 12 महीने में 13 बार हमसे रिचार्ज कराती हैं जैसे तमाम मुद्दे सदन में उठाए।'
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 16:12 IST