अपडेटेड 20 March 2026 at 12:07 IST

नोएडा में बारिश के दौरान निर्माणाधीन साइट की दीवार गिरी, मचा हड़कंप; मजदूरों की जान बाल-बाल बची

नोएडा के ककराला गांव में भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं होई, यानी हादसा होने से बाल-बाल टल गया। पढ़ें पूरी खबर

Follow :  
×

Share


ढह गई निर्माणाधीन दीवार | Image: Republic

Noida Wall Collapse: नोएडा में फेस-2 थाना क्षेत्र के ककराला गांव में आज तड़के रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, इसी बीच एक निर्माणाधीन साइट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग भागे आए। लोग घबरा गए थे। लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई भी मजदूर वहां मौजूद नहीं था। अगर मजदूर वहां काम कर रहे होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस वजह से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।  

पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन साइट के बराबर में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। यही खुदाई भी दीवार के गिरने की मुख्य वजह बनी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की पूरी जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक किसी भी हताहत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बारिश में काम रोकें या बरतें ज्यादा सावधानी

तेज बारिश या रुक-रुक कर हो रही बारिश में खुदाई या दीवार/सपोर्ट सिस्टम पर काम न करें। क्योंकि पानी से मिट्टी ढीली हो जाती है, जिससे दीवार या गड्ढे का किनारा भरभरा कर गिर सकता है। मौसम विभाग की जानकारी से बारिश के बारे में पहले से जानकारी रखनी चाहिए।

खुदाई के दौरान लगाएं सपोर्ट सिस्टम  

बेसमेंट या गहरी खुदाई कर रहे हैं तो शोरिंग (समर्थन वाली दीवारें), स्लॉपिंग या ट्रेंच बॉक्स जरूर इस्तेमाल करें। कमजोर मिट्टी में बिना सपोर्ट के काम न करें, ये हादसों का सबसे बड़ा कारण बनता है।

मजदूरों को सेफ्टी ट्रेनिंग दें

बारिश में नॉन-स्लिप जूते, वाटरप्रूफ कपड़े, हेलमेट और अन्य PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) अनिवार्य हैं। मजदूरों को खतरे की पहचान और इमरजेंसी प्लान की ट्रेनिंग दें ताकि वे समय पर साइट छोड़ सकें। पानी जमा न होने दें, अच्छी ड्रेनेज व्यवस्था बनाएं, पंप लगाएं और पानी को साइट से बाहर निकालने का इंतजाम रखें। पानी से फाउंडेशन और दीवारें कमजोर हो जाती हैं।

निर्माण से पहले Noida Authority या लोकल प्रशासन से सभी जरूरी परमिशन और सेफ्टी अप्रूवल लें। नियमित इंस्पेक्शन करवाएं, क्योंकि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होती की जा सकती है। ये छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों को रोका जा सकता है। नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में निर्माण सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी, ताकि मजदूरों की जान माल बचे और प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों। अगर आप बिल्डर या मजदूर हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें और दूसरों को भी बताएं।

यह भी पढ़ें: '4 घंटे में पॉपकॉर्न भी खत्म...' धुरंधर 2 पर मीम्स की बाढ़, पढ़ें

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 12:07 IST