अपडेटेड 3 March 2026 at 20:42 IST
No Dry Day On Holi: होली पर भी दिल्ली में 'ड्राई डे' नहीं, खुली रहेगी 4 मार्च को शराब की दुकानें
Delhi News : दिल्ली में इस बार होली (4 मार्च 2026) पर कोई ड्राई डे नहीं रहेगा। दिल्ली सरकार ने जनवरी आदेश में होली को ड्राई डेज की सूची से हटा दिया है। होली के दिन राजधानी में शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी।
Holi 2026 : दिल्ली निवासी होली की तैयारी में जुटे हैं, इस बीच दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। इस बार 4 मार्च 2026 को होली के दिन दिल्ली में कोई ड्राई डे नहीं रहेगा, यानी शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी और शराब की बिक्री पर कोई रोक नहीं होगी।
दिल्ली सरकार ने जनवरी में जारी एक आदेश में होली को ड्राई डेज की सूची से बाहर कर दिया था। दिल्ली एक्साइज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के लिए ड्राई डेज की सूची जारी की थी, जिसमें केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फित्र, राम नवमी और महावीर जयंती शामिल हैं। होली का नाम इस सूची में नहीं है, इसलिए दुकानें खुली रहेंगी।
दिल्ली की जनता ने किया फैसले का स्वागत
शराब की दुकान मालिकों को ड्राई डे पर बंद रहने के लिए कोई आर्थिक मुआवजा नहीं मिलता है। दिल्ली के लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि होली के रंग-बिरंगे उत्सव में कई लोग जमकर शराब पीते हैं। हालांकि, जिम्मेदारी से शराब का सेवन करने और उत्सव को शांतिपूर्ण रखने की अपील की जा रही है।
पहले बंद रहते थे ठेके
पहले के सालों में होली पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहती थीं, ताकि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। लेकिन अब इस नीति में बदलाव हुआ है। ध्यान देने वाली बात है कि होटल और गेस्ट हाउस में रहने वाले मेहमानों को पहले से ही शराब परोसने की छूट थी, लेकिन अब आम दुकानों पर भी बिक्री जारी रहेगी। यह फैसला दिल्ली सरकार की ओर से लिया गया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 20:42 IST