अपडेटेड 3 March 2026 at 20:00 IST

Israel Iran War: 48 घंटे 8 देश... युद्ध के बीच PM मोदी ने की खाड़ी देश के नेताओं से बात, वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में यूएई, इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से फोन पर बात की। ओमान के सुल्तान हैथम और कुवैत के क्राउन प्रिंस से चर्चा में उन्होंने हमलों पर चिंता जताई और वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर जोर दिया।

PM Modi spoke to 8 Gulf leaders in 48 hours, stressed on the safety of Indians
PM मोदी ने की खाड़ी देश के नेताओं से बात | Image: Republic

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण नेताओं से फोन पर बातचीत की है। यह बातचीत मुख्य रूप से क्षेत्र में हालिया हमलों पर चिंता व्यक्त करने, शांति की बहाली और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा व कल्याण पर केंद्रित रही।

सोमवार और मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई, इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और अन्य नेताओं से संपर्क किया। मंगलवार दोपहर को पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham bin Tariq) और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर चर्चा की।

ओमान और कुवैत ने दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित देशों में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया और क्षेत्र में जल्द शांति स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। ओमान और कुवैत के नेताओं ने भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए आश्वासन दिया।

कुल 8 देशों से बातचीत

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से भी बात की। इन सभी बातचीतों में उन्होंने हमलों की निंदा की, संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए क्षेत्रीय स्थिरता और शांति की अपील की है।

Advertisement

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों में हमले बढ़े हैं, जिससे इन देशों में लाखों की संख्या में काम कर रहे भारतीय समुदाय के लोए प्रभावित हो रहे है। भारत सरकार लगातार इन देशों के साथ संपर्क में है ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें: Delhi Police: दिल्ली पुलिस में 70 अधिकारियों के तबादले किए गए, IPS आनंद मोहन बनाए गए डीजी तिहाड़ जेल 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 20:00 IST