दिल्ली के GTB अस्पताल में MBBS की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर शाकिर नईम गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल की एक एमबीबीएस छात्रा की शिकायत के आधार पर, जीटीबी अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में धारा 74/75(2)/75(3) और 351(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक डॉक्टर के द्वारा मेडिकल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की हरकत की खबर सामने आई है। इसमें आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी भी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला दिल्ली के GTB अस्पताल का है।
जी हां, दिल्ली के GTB अस्पताल में एक MBBS की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि इस छात्रा के साथ छेड़खानी एक डॉक्टर ने की है, जिसका नाम मोहम्मद शाकिर नईम है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर मोहम्मद शाकिर नईम को गिरफ्तार कर लिया है।
BNS के कई धाराओं में शाकिर नईम के खिलाफ मामला दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बीते 26 सितंबर का है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में एक MBBS की छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुआ। बताया गया कि 26 सितंबर को दोपहर करीब 12:09 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली, जिसमें एक MBBS छात्रा ने अस्पताल में उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह शर्मनाक हरकत GTB अस्पताल में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम ने की है। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और तुरंत मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस ने इस मामले में डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम के खिलाफ (BNS) की धारा 74, 75(2), 75(3) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा के बयान के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल की एक एमबीबीएस छात्रा की शिकायत के आधार पर, जीटीबी अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में धारा 74/75(2)/75(3) और 351(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 23:45 IST