अपडेटेड 7 February 2026 at 18:07 IST

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब होगा 'श्री राम मंदिर मयूर विहार'; जानिए DMRC ने क्यों लिया ये फैसला

Delhi Metro Station Name Change: मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। DMRC ने यह बदलाव स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद किया है।

Follow :  
×

Share


Mayur Vihar Pocket-1 Metro Station | Image: Social Media

Delhi Metro Station Name Change: मयूर विहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पूरा कर दिया है। अब मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्टेशन का नाम बदलने की सभी जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली हैं।

क्यों बदला गया स्टेशन का नाम?

DMRC के पास काफी समय से स्टेशन का नाम बदलने की मांग सामने आ रही थी, क्योंकि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। बताया जा रहा है, अब इस बदलाव से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन पहचानने में आसानी होगी, बल्कि इलाके की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

विधायक ने बताया नाम बदलने के पीछे का कारण

MLA रविकांत उज्जैनवाल के अनुसार, मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन की स्थिति बन जाती थी। इसलिए, अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। इसके अलावा पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर काफी प्रचलित है और यहां बड़ी संख्या में लोगों की गहरी आस्था है।

विधायक ने मुख्यमंत्री के पास भेजा था प्रस्ताव

इसके अलावा स्थानीय नागरिकों और श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी ने भी स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग की थी। उसके बाद विधायक ने यह प्रस्ताव DMRC और मुख्यमंत्री को भेजा। इसके बाद शनिवार को स्टेशन के बोर्ड बदलने का काम शुरू कर दिया गया।

विधायक ने यह भी कहा कि BJP को दिल्ली की सत्ता में आए 1 साल हो गया है और भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलना एक आशीर्वाद जैसा है।

पहले भी बदले गए मेट्रो स्टेशनों के नाम

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो जब दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले हों। इससे पहले पीतमपुरा को मधुबन चौक, हैदरपुर-बदली मोड को हैदरपुर गांव, और निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर नॉर्थ पीतमपुरा/प्रशांत विहार कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:  UP News: बरेली में अवैध निर्माण पर चला 'पीला पंजा', कोर्ट के आदेश पर प्रशासन का एक्शन; 2008 से चल रही थी कानूनी लड़ाई

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 18:07 IST