BREAKING: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक कांपी धरती, वेनेजुएला में भीषण तबाही के बाद अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप
शनिवार शाम अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हल्के से मध्यम झटके महसूस किए।
- भारत
- 2 min read
शनिवार शाम 7:04 बजे अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR और भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप अफगानिस्तान में जमीन से 215 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के कालाफगन से लगभग 81 किलोमीटर दूर था।
आपको बता दें कि भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में महसूस किए गए।
वेनेजुएला में करीब 1000 लोगों की मौत
यह घटना वेनेजुएला में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों के ठीक एक दिन बाद हुई है; यह देश लगातार आ रहे भूकंपों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को उत्तरी वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आए।
इन भूकंपों में लगभग 1,000 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कई लापता हैं।
51,000 से ज्यादा लोग लापता
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) का अनुमान है कि वेनेजुएला में आई इस आपदा से 67.6 लाख तक लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें काराकस के लगभग 20 लाख लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि 51 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता है।
लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स की वजह से कई बचे हुए लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों में लौटने से डर रहे हैं, जिससे हजारों लोगों को खुले में या कामचलाऊ शेल्टर में सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 19:26 IST