मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी, छठ से पहले स्वच्छता की झलक दिखाकर बढ़ाई सियासत, दिल्लीवालों से की ये खास अपील तो केजरीवाल को भी बुलावा

छठ पूजा से पहले, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में यमुना नदी में डुबकी लगाई। बीजेपी ने उनके वीडियो को शेयर केजरीवाल को भी बुलावा भेजा है।

 
Follow :
छठ से पहले मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी | Image: ANI

छठ महापर्व से ठीक पहले दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को यमुना में डुबकी लगाकर इसे ‘रील बनाम रियलिटी टेस्ट’ करार दिया है। BJP की ओर से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बुलावा भी भेजा गया है।


मनोज तिवारी ने पहले नाव से सोनिया विहार क्षेत्र में यमुना का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने नदी में काफी देर तक स्नान किया डुबकी लगाई और तैरते नजर आए। दिल्ली भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए आप पर निशाना साधा है।वहीं, यमुना में डुबकी लगाने के बाद मनोज तिवारी ने दिल्लीवालों से छठ को लेकर खास अपील भी की।

October 29, 2026

यमुना में डुबकी लगाकर मनोज तिवारी ने की ये अपील

यमुना किनारे पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा, “लगभग 30 किलोमीटर यमुना को पीएम मोदी और रेखा गुप्ता सरकार ने स्वच्छ कर दिया है। आप पार्क में गड्ढा करके छठ करते हैं, ये आपकी आस्था है, स्वागत है। लेकिन छठ की मूल भावना जल संरक्षण और जल स्वच्छता है। मैं पूरी दिल्ली से प्रार्थना करूंगा कि आप यमुना किनारे आएं। ये बुराड़ी है, यहां छठ घाट बनते हैं। दूसरी तरफ सोनिया विहार का इलाका है। आप देख सकते हैं कि 30 किलोमीटर तक यमुना पूरी साफ नजर आ रही है। तो छठ व्रतियों से अपील करूंगा कि वो यमुना घाट पर आएं।”

October 29, 2026

BJP ने भेजा केजरीवाल को निमंत्रण

भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि 27 साल के शासन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जो नहीं कर पाईं, उसे दिल्ली की भाजपा सरकार ने दो साल से भी कम समय में कर दिखाया है। पार्टी ने लिखा, “लाइव रियलिटी टेस्ट-27 सालों में कांग्रेस और आप जो नहीं कर पाईं, वही मात्र दो साल के अंदर आधा से ज्यादा दिल्ली में यमुना जी को दिल्ली की भाजपा सरकार ने साफ कर दिया, और जो बचा है वो भी जल्दी ही साफ हो जाएगा!

October 29, 2026

"भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी ने तो डुबकी लगाकर 30 किमी तक दिल्ली की साफ यमुना लाइव दिखा दिया। केजरीवाल जी, आप कब आ रहे हो डुबकी लगाने?"

यह भी पढ़ें:  'एक वोट से अटल जी की सरकार गिरी थी', संजय सिंह के बयान पर बोले राजभर
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 October 2026 at 17:25 IST