अपडेटेड 15 December 2025 at 12:27 IST

Lionel Messi Delhi Tour: मेसी के दिल्ली दौरे को लेकर राजधानी के ट्रैफिक में बदलाव, कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन; आज इन रास्तों पर जानें से बचें

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, राजधानी की कई सड़कों पर डायवर्जन और पाबंदियों लागू रहेगी। यहां जानें हर डिटेल

Follow :  
×

Share


Lionel Messi Delhi Tour | Image: Republic World

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी  (Lionel Messi) आज, 15 दिसंबर को अपने G.O.A.T इंडिया टूर के तहत दिल्ली आ रहे हैं। उनका इवेंट अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस इवेंट में भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एडवाजरी जारी कर बताया है कि राजधानी में आज कई सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। घर से निकलने से पहले आप भी ट्रैफिक डायवर्जन से अपडेट हो जाएं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मेसी के दिल्ली दौरे के चलते  बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर डायवर्जन और पाबंदियों लागू रहेगी। साथ ही, इवेंट खत्म होने तक दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी।

शाम 5 बजे के बीच नीचे दिए गए रास्तों से बचें

जेएलएन मार्ग: राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक

आसफ अली रोड: तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक

बहादुरशाह जफर मार्ग: दिल्ली गेट से आईटीओ/रामचरण अग्रवाल चौक तक

स्टेडियम में एंट्री के रास्ते

गेट 1 से 8: बहादुरशाह जफर मार्ग (दक्षिणी तरफ)

गेट 10 से 15: जेएलएन मार्ग, अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास

गेट 16 से 18: बहादुरशाह जफर मार्ग, पेट्रोल पंप के पास

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

इवेंट में आने वाले सभी फैंस को ध्यान देना चाहिए कि स्टेडियम के अंदर एंट्री कई गेटों से मिलेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी है। हालांकि, स्टेडियम के पास पार्किंग सिर्फ लेबल वाली गाड़ियों के लिए है। विजिटर्स को गाड़ी नंबर और कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ पार्किंग लेबल दिखाना होगा। अगर गाड़ी में वैलिड लेबल नहीं है, तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी।

लेबल वाली गाड़ियों को BSZ मार्ग पर विक्रम नगर कट से, शहीदी पार्क के पास से एंट्री मिलेगी। बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और राजघाट और IP फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड पर पार्किंग मना है। इन इलाकों में पार्क की गई किसी भी गाड़ी को टो कर लिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।

टैक्सी यात्रियों के लिए ड्रॉप-ऑफ पॉइंट

ऐप-बेस्ड टैक्सी सर्विस से आने वाले लोगों को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास गेट 2 पर BSZ मार्ग या राजघाट चौक से ड्रॉप और पिकअप करने के लिए कहा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें: Lionel Messi GOAT Tour: अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट, क्या-क्या होगा?
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 12:27 IST