Lionel Messi GOAT Tour: अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम... मेसी के दिल्ली दौरे में क्या-क्या होगा?

Lionel Messi GOAT Tour: लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर 2025 आज दिल्ली में खत्म होगा। कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में फैंस से मिलने के बाद अर्जेंटीना के लीजेंड्री फुटबॉलर आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lionel messi viti india goat tour
लियोनेल मेसी | Image: X/ANI

Lionel Messi GOAT Tour: लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर 2025 आज दिल्ली में खत्म होगा। कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में फैंस से मिलने के बाद अर्जेंटीना के लीजेंड्री फुटबॉलर आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं। उनका इवेंट अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होने वाला है जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर की शुरुआत विवादों से हुई। कोलकाता में मचे बवाल के बाद फुटबॉलर हैदराबाद गए और कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करीना कपूर, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड स्टार्स और सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ियों से मुलाकात की।

आज दिल्ली में होगा लियोनेल मेसी का इवेंट

आज दिल्ली में भी लीजेंड्री फुटबॉलर लियोनेल मेसी कई उच्च-स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे। यहां जानिए लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर के तीसरे दिन का पूरा स्केड्यूल-

सुबह 8:45 बजे - लियोनेल मेसी मुंबई के होटल से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

Advertisement

सुबह 9:15 बजे - दिल्ली की फ्लाइट ली

सुबह 10:45 बजे - लियोनेल मेसी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

Advertisement

सुबह 11:15 बजे - लियोनेल मेसी लीला पैलेस होटल पहुंचेंगे।

सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक - लीला पैलेस होटल में मेसी के साथ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम।

दोपहर 12:35 बजे से दोपहर 1 बजे तक - मेसी और रोड्रिगो डी पॉल के साथ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम।

दोपहर 2:45 से 2:55 बजे तक - मेसी भारत के मुख्य न्यायाधीश, सेना प्रमुख, अर्जेंटीना के राजदूत और कुछ अन्य शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 2:55 से 3:55 बजे तक - फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में वेलकम। छोटे फुटबॉल मैदान में सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच के बाद लियोनेल मेसी से मुलाकात होगी।

दोपहर 3:55 से 4:15 बजे तक - 22 बच्चों के साथ फुटबॉल क्लीनिक। मेसी बच्चों को रोंडो (टिकी-टाका) खेलते हुए देखेंगे।

शाम 4:15 से 4:20 बजे तक- मेसी को मैदान में दो भारतीय क्रिकेटर गिफ्ट देंगे और दिग्गज फुटबॉलर उन्हें दो साइन की हुई जर्सी भेंट करेंगे।

शाम 4:20 से 4:35 बजे तक - मेसी पोडियम पर जाएंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री, स्टेडियम के अध्यक्ष और कुछ स्पोन्सर्स द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। मेसी पेनल्टी शूटआउट जीतने वाली सेलिब्रिटी टीम को ट्रॉफी देंगे और उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे।

शाम 5:00 से 5:30 बजे तक - पुराना किला में एडीडास का कार्यक्रम।

शाम 5:30 से 6:00 बजे तक - मेसी के रोहित शर्मा, पैरालिंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, मुक्केबाजी विश्व चैंपियन निकहत जरीन और ओलंपिक हाई जंप पदक विजेता निषाद कुमार जैसी कई भारतीय खेल जगत की हस्तियों से मिलने की संभावना है।

शाम 6:10 बजे - लियोनेल मेसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8 बजे उनकी फ्लाइट है। 

ये भी पढ़ेंः Lionel Messi से मिलने आए बॉलीवुड सितारों से भरा वानखेड़े स्टेडियम; करीना कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ की फुटबॉलर संग तस्वीरें वायरल

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड