Delhi Building Collapse: दिल्ली LG ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता भी रहेंगी मौजूद; सभी एजेंसियों को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर LG ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। CM रेखा गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहेंगी। बैठक मे कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
- भारत
- 3 min read
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे ने एक किसी को हिला कर रख दिया है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।मलबे में दबी जिंदगियों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सोमवार अहले सुबह से NDRF समेत तमाम एजेंसियों युद्ध स्तर पर अपना काम शुरू कर दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक बार आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। इस बीच दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस इमारत में PG चलता था। रविवार होने की वजह से ज्यादातर छात्र अपने कमरे पर ही मौजूद थी, जिस वजह से हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है। मरने वाले 6 लोगों में से AIIMS में अब तक 4 की पहचान हो गई। दो के शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पूरे प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली LG ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर LG ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने आज यह बैठक बुलाई है। CM रेखा गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहेंगी। DDA, MCD, दिल्ली पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक शाम 5:00 बजे हो सकती है। बैठक मे कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
CM रेखा गुप्ता ने कही कार्रवाई की बात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर कहा, "80% मलबा हट चुका है। इसमें 12 लोग मिले हैं और इनमें से 6 की मौत हुई है और 6 जख्मी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दिशा निर्देश हमें मिल रहा है। आसपास की खतरनाक इमारतों को भी खाली कराया गया है। इस बगल वाली इमारत को भी गिराया जाएगा। अब सभी इमारतों का ऑडिट होगा... जिन अधिकारियों की अनदेखी हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 September 2026 at 11:29 IST