'दोषी अधिकारियों पर आज की आज होगी कार्रवाई', जहां गिरी बिल्डिंग वहां फिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, एक्शन मोड में आईं नजर

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन भी अधिकारियों ने इस मामले में अनदेखी और लापरवाही बरती है, उन पर आज के आज ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: ANI

CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एक बार फिर दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन भी अधिकारियों ने स मामले में अनदेखी और लापरवाही बरती है उन पर आज ही सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'यह सच में एक दुखद घटना है जो बिल्डिंग मालिक की लापरवाही की वजह से हुई। यह बहुत पुराना स्ट्रक्चर था और बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से पिलर गिर गए। पूरी बिल्डिंग ढह गई। इस बिल्डिंग और मालिक पर कार्रवाई होगी। इसके आसपास की जिंदगी खतरनाक इमारतें हैं उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा। खास तौर पर, हमने इसके ठीक पीछे वाली बिल्डिंग को खाली करा लिया है और इसे तुरंत गिरा दिया जाएगा।'

परिजनों के संपर्क में सरकार- सीएम रेखा

उन्होंने आगे कहा, 'सरकार नगर निगम के साथ मिलकर एक ऐसी पॉलिसी लेकर आ रही है जिसमें हर एक बिल्डिंग (चाहे पीजी, नर्सिंग होम, स्कूल समेत अन्य) के स्ट्रक्चर को जब तक समय-समय पर ऑडिट नहीं किया जाएगा, बिल्डिंग की सेफ्टी नहीं बताई जाएगी तब तक वहां पर पब्लिक एक्टिविटी बिल्कुल नहीं होगी। किसी भी बच्चे को इस तरह की पीजी में नहीं रहने दिया जाएगा। जिन बच्चों के साथ हादसा हुआ है उनके परिजनों के साथ सरकार संपर्क में है। उन माता-पिता को पूरी मदद दी जा रही है ताकि वे परेशान न हो।'

दोषी अफसरों पर आज ही गिर सकती है गाज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘80% मलबा हट चुका है, इसमें 12 लोग मिले हैं और इनमें से 6 की मौत हुई है और 6 जख्मी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दिशा निर्देश हमें मिल रहा है।’ उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘जिन भी अधिकारियों ने इस मामले में अनदेखी और लापरवाही बरती है, उन पर आज के आज ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।’

Advertisement

हर किसी को जवाब देना होगा- सिरसा 

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘यह संदेह है कि अभी भी कोई मजदूर फंसा हो सकता है, क्योंकि उनकी उपस्थिति की अभी तक पुष्टि नहीं हुई हैl कमांड श्रृंखला में जिम्मेदार सभी अधिकारियों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा। मेरे लिए यह बताना उचित नहीं होगा कि कार्रवाई का सामना कौन कर रहा है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि उच्चतम स्तर पर इन-लाइन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ऐसे स्तर जहां शायद पहले कभी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। हर किसी को जवाब देना होगा।’

यह भी पढ़ें: Delhi: सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, बगल की इमारत को तीन दिन में खाली करने का आदेश; अवैध निर्माण होंगे सील
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड