BREAKING: लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली से गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी की गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर से हुई है।
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी की गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर से हुई है। सामने आई जानकारी की माने तो, शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर नापाक साजिश रच रहा था। वो लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
शब्बीर अहमद लोन को मेट्रो पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। ये पूरा गंदा खेल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर खेला जा रहा था।
लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़
खबरों की माने तो, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना मिलने पर जाल बिछाया और आतंकी को राजधानी की सीमा से गिरफ्तार कर लिया। बाद में जांच में सामने आया कि वो सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के आधार पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। हाल ही में दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इस लश्कर मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। इसी मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल और सेंट्रल एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है।
अब आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके और साथी छिपे हुए हैं।
कौन है आतंकी शब्बीर अहमद लोन?
शब्बीर अहमद लोन पहले भी साल 2007 में स्पेशल सेल द्वारा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (AK-47 और ग्रेनेड सहित) के साथ पकड़ा गया था। उसे 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रखा गया। उस समय भी उसके संबंध जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद और उसके डिप्टी जकी-उर-रहमान लखवी से थे। वो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का प्रशिक्षित आतंकी है और बांग्लादेश में रहकर भारत में होने वाले LeT ऑपरेशन्स को हैंडल कर रहा था।
सामने आई जानकारी की माने तो, शब्बीर ने मुजफ्फराबाद स्थित LeT कैंप से ‘दौरा-ए-आम’ (बेसिक ट्रेनिंग) और ‘दौरा-ए-खास’ (एडवांस ट्रेनिंग) हासिल की है। वो ISI के समर्थन और फंडिंग से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवाओं की भर्ती करके आतंकी साजिशें रच रहा था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 10:23 IST