BREAKING: दिल्ली से बड़ी खबर, मिलावटी 'कुट्टू का आटा' खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
दिल्ली के जहांगीरपुरी, समयपुर बादली, स्वरूप नगर और भलस्वा डेयरी समेत आस-पास के इलाके में कुट्टू का आटा खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए हैं।
- भारत
- 2 min read
Food Poisoning Case in Delhi: दिल्ली के जहांगीरपुरी, समयपुर बादली, स्वरूप नगर और भलस्वा डेयरी समेत आस-पास के इलाके में कुट्टू का आटा खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए हैं। पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचित कर दिया है और स्थानीय दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है।
सुबह होते ही 200 लोग पहुंचे अस्पताल
आज सुबह 23 सितंबर को 6 बजकर 10 मिनट पर जहांगीरपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। BJRM अस्पताल में पूछताछ करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, समयपुर, महेंद्र पार्क, भलस्वा डेयरी, लालबाग और स्वरूप नगर समेत आस पास के इलाकों से करीब 200 लोग उल्टी की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में आए।
पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत खाद्य विभाग को सूचित किया और आगे की कार्रवाई के लिए मामला भेज दिया। फिलहाल अस्पताल में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी सिर्फ जन जागरूकता के लिए दी गई है।
खाद्य विभाग को जांच के आदेश
खाद्य विभाग को मामले की जांच के लिए कहा गया है। स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकें। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कुट्टू के आटे की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।
कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना
कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना हो सकती है, जो लोगों को बीमार कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुट्टू के आटे में छिपकली या सांप के पिसने या खुले में रखे रहने पर आटे में उनके असर के चलते यह आटा जहरीला हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक स्टोरेज और अनुचित तरीके से रखे जाने से भी कुट्टू का आटा खराब हो सकता है।
दिल्ली पुलिस और खाद्य विभाग कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कुट्टू का आटा खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच करें और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 September 2025 at 10:10 IST