JNU में लड़की से दोस्ती को लेकर खूनी झड़प, छात्र ने साथी पर गंडासे से किया हमला, हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

JNU में लड़की से दोस्ती को लेकर दो छात्रों के शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। हॉस्टल के कमरे में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र के एक आंख की रोशनी चली गई।

 
Follow :
JNU में लड़की से दोस्ती को लेकर खूनी झड़प, छात्र ने साथी पर गंडासे से किया हमला | Image: ANI

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के बराक हॉस्टल में छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लड़की से दोस्ती को लेकर दो छात्रों के शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए कुल चार छात्र भी इस हमले में घायल हुए हैं। इसमें एक छात्र की आंख, चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई हुई।

जानकारी के मुताबिक,  5 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हॉस्टल के कमरे में वारदात हुई है। आरोप है कि MA के छात्र अजय ने साथी छात्र सौरभ पर धारदार हथियार (गंडासे) से जानलेवा हमला किया। हमले में सौरभ की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई, चेहरे और शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं। झड़प में आरोपी समेत कुल 4 छात्र घायल हुए है।

धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सौरभ की महिला मित्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वसंत कुंज नॉर्थ थाने में हत्या की कोशिश समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में FIR दर्ज की गई। शनिवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी, मगर मामला गंभीर होता देख दिल्ली पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच पूरी होने तक 4 छात्र निष्कासित

जेएनयू प्रशासन ने घटना के बाद चार छात्रों को जांच पूरी होने तक विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है। प्राक्टोरियल जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपी छात्रों के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निष्कासित छात्रों को कैंपस में शरण देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी छात्र गिरफ्तार

जेएनयू प्राक्टर ऑफिस ने मामले में एमए के छात्र अजय सिंह भदौरिया, छात्र शनि कांत कुमार, बीए छात्र सौरभ सिंह और एक छात्रा को निष्कासित कर दिया है। यह भी चेतावनी दी कि कैंपस में निष्कासित छात्रों को शरण देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: कटनी में दिवाली पर हादसा, दुकान-मकान में भीषण अग्निकांड, 6 लोग जिंदा जले


 

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 November 2026 at 10:33 IST