गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी दिल्ली, आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या; दो शूटरों ने मारी 12 राउंड गोली, खोखे बरामद

राजधानी दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 
Follow :
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी दिल्ली, आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या; दो शूटरों ने मारी 12 राउंड गोली, खोखे बरामद | Image: Delhi Police

राजधानी दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में ये हत्या की गई हो सकती है। सुबह करीब 10 अपराधियों ने जिम ट्रेनर को गोली मारी है। करीब 10-12 राउंड गोलियां चली है। मृतक की पहचान जिन ट्रेनर विजय के रूप में हुई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिम ट्रेनर की किससे और किस बात को लेकर दुश्मनी थी। आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या क्यों की गई? क्या इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश ही वजह है और दोनों आरोपियों की पहचान कब तक हो पाएगी? पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कुछ महीने पहले भी आया नगर गांव में इसी तरह फायरिंग की घटना हुई थी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने SSB के जवानों को भी तैनात किया है।

पुलिस ने क्या कहा

डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आया नगर गांव में एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी बढ़ने के बाद हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की पूरी वजह क्या है, फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे और विजय कुमार को ही निशाना क्यों बनाया गया, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल फतेहपुर बेरी थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें- दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, रिया चक्रवती समेत कई बड़े नाम; देखें एफआईआर की पूरी कॉपी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 September 2026 at 13:54 IST