अपडेटेड 17 August 2025 at 12:38 IST

'बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने, अब...', इस गैंगस्टर ने ली Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, बदमाशों का CCTV आया सामने

एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर गैंगस्टर ने बताया कि यह हमला क्यों किया गया।

Follow :  
×

Share


YouTuber Elvish Yadav House Firing: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार अहले सुबह गोलीबारी की घटना हुई। उनके घर पर करीब 25 से 30 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। हमले के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, क्योंकि वह किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए बाहर थे। उनके परिवार के सदस्यों ने हमले की पुष्टि की है। अब सोशल मीडिया के जरिए एक गैंगस्टर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।


एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित घर पर आज, 17 अगस्त की सुबह 5 से 6 बजे के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों शूटरों ने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर गोलियां बरसाई थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

इस गैंगस्टर ने ली हमले की जिम्मेदारी

भाऊ रिटोलिया के अकाउंट नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है, जिसमें लिखा है-

जय भोले की

हां भाई राम राम सारे भाइयां न। आज जो ELVISH YADAV के घर गोली चली है, वो NEERAJ FARIDPUR और BHAU RITOLIYA ने चलाई है। इसको आज हमने अपना परिचय दिया है। बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको WARNING है। जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिला, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है। तो जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो।
#rao inderjeet yadav

राम राम

एल्विश के पिता ने बताई पूरी कहानी

हालांकि रिपब्लिक भारत इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। वहीं, अब घटना से जुड़ा एक CCTV फुटैज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार तीन नकाबपोश को एल्विश घर के सामने से जाते हुए देखा जा सकता है। बाइक चला रहे शख्स ने कपड़ा मुंह पर बंद रखा है और पीछे दो बैठे हमलवारों ने हेलमेट पहन रखा है जिससे उनकी पहचान ना हो सके। एल्विश यादव के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय वो घर में सो रहे थे। घर में परिवार के कुछ सदस्य और एक केयरटेकर मौजूद था। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

हमें किसी पर शक नहीं है-एल्विश के पिता 

यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया, "सुबह- सुबह हमें आवाज आई। हमने बाहर आकर देखा तो लगा कि गोलियां चली हुई हैं। सड़क पर हमने देखा तो खोखे पड़े थे। CCTV में हमने देखा तो पता चला कि 2 लोगों ने फायरिंग की है, तीसरा कहीं और होगा। 15 से ज्यादा गोली चली थी। हमें कोई धमकी नहीं मिली। हमें किसी पर शक नहीं है। वे(एल्विश यादव) बाहर हैं। सभी लोग ठीक हैं।"

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में गैंगस्टर्स की बढ़ती दहशत, टारगेट पर नामी चेहरे!

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 August 2025 at 12:19 IST