6 घंटे में जेल से बाहर आकर की थी शादी, पत्नी ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म तो फिर काला जठेड़ी को मिली 4 घंटे की छुट्टी, क्या है गैंगस्टर का प्लान?

रोहिणी कोर्ट ने काला जठेड़ी को 4 घंटे की पैरोल दी। कड़ी सुरक्षा में गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचकर उसने आईवीएफ से जन्मी नवजात जुड़वां बेटियों और पत्नी अनुराधा से मुलाकात की।

 
Follow :
Gangster Kala Jathedi | Image: Republic

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर विशेष राहत देते हुए अपनी पत्नी और नवजात जुड़वां बेटियों से मिलने की इजाजत दी। बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच वह गुरुग्राम पहुंचा और करीब चार घंटे परिवार के साथ समय बिताया।

रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर काला जठेड़ी को 1 जुलाई को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की। वह कड़ी पुलिस सुरक्षा में वह अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचा। काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) प्रक्रिया के जरिए जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। कोर्ट से पहले इस प्रक्रिया की अनुमति ली गई थी।

प्रसव के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से डिलीवरी करानी पड़ी। काला जठेड़ी को पैरोल देने से पहले कोर्ट ने अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराई, उसके बाद पैरोल मंजूर की है।

सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकात

कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि यह राहत केवल मानवीय आधार पर दी गई है। इसका मूल मुकदमे की सुनवाई या केस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल्ली पुलिस की टीम ने काला जठेड़ी को सुबह करीब 12 बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरुग्राम पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही। चार घंटे की इस कस्टडी पैरोल के दौरान गैंगस्टर ने पत्नी और नवजात बच्चों के साथ मुलाकात की।

कौन है काला जठेड़ी?

सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला संदीप जठेड़ी 12वीं पास है। पहले वह केबल ऑपरेटर का काम करता था। मार्च 2024 में उसने पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से दिल्ली में शादी की थी। अनुराधा चौधरी को मैडम मिंज के नाम से भी जाना जाता है। दोनों की शादी भी कोर्ट की अनुमति से पैरोल पर हुई थी।

काला जठेड़ी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, फिरौती, रंगदारी जैसे 30 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें: 'हर सनातनी दुखी है, अगर आप चाहते हैं कि चंदा चोरों को सजा मिले तो सरकार...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर केजरीवाल का जोरदार हमला

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 15:48 IST