‘मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई…’; IRS की बेटी के रेप-मर्डर मामले में आरोपी राहुल ने कोर्ट में क्या कहा? 12 घंटे में 2 रेप और 1 हत्या का केस

Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में हुई IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले के आरोपी राहुल मीणा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

Follow :  
×

Share


Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case | Image: X, ANI

Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में हुई IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले के आरोपी राहुल मीणा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान ने दिल्ली पुलिस की आरोपी से हिरासत में पूछताछ करने की याचिका स्वीकार कर ली।

आरोपी राहुल मीणा को दोपहर करीब 2:30 बजे खचाखच भरी अदालत में पेश किया गया था। उस दौरान, उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। 

IRS की बेटी हत्याकांड में क्या बोला आरोपी?

आरोपी राहुल मीणा ने अदालत में कहा, "मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई।" कार्यवाही के दौरान, मजिस्ट्रेट ने राहुल से चिकित्सा-कानूनी रिपोर्ट (MLC) में लिखी चोटों के बारे में पूछा। तब आरोपी ने बताया कि छत से उतरते समय उसे ये चोट लगी थी। जब अदालत ने आगे पूछा तो राहुल ने कहा कि उससे गलती हो गई और उसने अपराध किया है।

जब अदालत ने आरोपी से अपराध करने का कारण पूछा, तो मीणा ने बताया कि लॉकर खोलने के लिए उसे मृतक के उंगलियों के निशान की जरूरत थी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया है कि इसे फॉर्मल कन्फेशन नहीं माना जाएगा।

पुलिस को संदेह है कि राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी के साथ बेहोशी की हालत में बलात्कार किया था और फिर उसे घसीटकर नीचे ले गया। इसके बाद उसने लड़की के उंगलियों के निशानों से लॉकर खोलने की कोशिश की, जब वो नहीं खुला तो उसने एक औजार से लॉकर तोड़ दिया और लगभग ढाई लाख रुपये और गहने चुराकर फरार हो गया।

12 घंटे में दो रेप, एक मर्डर और चोरी

दक्षिण दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले से पहले, आरोपी राहुल मीणा ने अलवर में अपने दोस्त की पत्नी से भी दुष्कर्म किया था। अधिकारियों के अनुसार, ये घटना अलवर में रात 10:30 बजे हुई, जब राहुल कथित तौर पर दोस्त के घर चला गया और उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया। उसने कथित तौर पर महिला को काटा, उसका गला घोंटने की कोशिश की और किसी को ना बताने की धमकी दी। पीड़िता के आरोप के बाद FIR दर्ज की गई है। कुछ ही घंटों में, राहुल अलवर से भाग गया। बताया जाता है कि उसने सफर के पैसे जुटाने के लिए एक मोबाइल फोन बेच दिया था। 

राहुल ने 41 मिनट के अंदर पार की हैवानियत की सारी हदें

दिल्ली की घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे की है जब पीड़िता यूपीएससी की तैयारी कर रही थी सुबह छत पर बने स्टडी रूम में जल्दी पढ़ने बैठी थी। तभी राहुल वहां पहुंच गया। पूछताछ में सामने आया है कि युवती ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने छत पर पड़े भारी लैंप से हमला कर दिया और फिर मोबाइल चार्जर के केबल से उसका गला घोंट दिया, जिसके बाद उसके साथ यौन अत्याचार भी किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद राहुल लाश को घसीटकर नीचे ले गया और युवती के फिंगरप्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। जब यह नहीं हुआ तो पेचकस से लॉकर तोड़कर लगभग 2.5 लाख रुपये नकद और गहने लूट लिए।

ये भी पढ़ेंः रेप, हत्या, लाश के 'फिंगरप्रिंट' से लॉक खोलने की कोशिश...राहुल ने 41 मिनट के अंदर पार की हैवानियत की सारी हदें; IRS की बेटी मर्डर में खुलासा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 April 2026 at 20:34 IST