रेप, हत्या, लाश के 'फिंगरप्रिंट' से लॉक खोलने की कोशिश...राहुल ने 41 मिनट के अंदर पार की हैवानियत की सारी हदें; IRS की बेटी मर्डर में खुलासा

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी (IRS Officer) की होनहार बेटी की रेप-हत्या का मामला पूरे देश में सनसनी बनी हुई है। Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case | Latest Update | Big Reveal

Follow : Google News Icon  
irs  officer daughter rape murder case rahul trying break locker deadbody fingerprint what happened 41 minutes at house
रेप, हत्या, लाश के 'फिंगरप्रिंट' से लॉक खोलने की कोशिश...राहुल ने 41 मिनट के अंदर पार की हैवानियत की सारी हदें; IRS की बेटी मर्डर में खुलासा | Image: Republic

Delhi IRS Officer Daughter Rape-Murder Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी (IRS Officer) की होनहार बेटी की रेप-हत्या का मामला पूरे देश में सनसनी बनी हुई है। इस वारदात में आरोपी राहुल मीणा ने न सिर्फ एक युवती की जिंदगी छीनी, बल्कि इंसानी भावनाओं को भी कुचलकर फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा वारदात के दौरान मात्र 41 मिनट में रेप, लूट, हत्या और सबूत मिटाने की योजना को एक‑साथ अंजाम दिया। उसे घर की दिनचर्या, ताला, घर के अंदर के अलमारी–लॉकर तक की पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह पहले इसी परिवार में घरेलू नौकर के रूप में काम कर चुका था।

बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे वह फिर से सोसाइटी में घुसा तो ड्राइवर और एक दुकानदार ने उससे सवाल किया कि “नौकरी से निकाले जाने के बाद यहां क्या कर रहे हो?” राहुल ने नौकरी ढूंढने का बहाना बनाकर उन्हें गुमराह कर दिया और ठीक 6:39 बजे स्पेयर चाबी से घर के अंदर पहुंच गया। पीड़िता यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और 12वीं कक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रह चुकी थी। उस दिन सुबह वह छत पर बने स्टडी रूम में जल्दी पढ़ने बैठी थी कि तभी राहुल वहां पहुंच गया।

लॉकर खोलने के लिए लाश का 'फिंगरप्रिट', पूछताछ में राहुल ने क्या-क्या बताया

पुलिस की शुरुआती जांच और आरोपी की पूछताछ से सामने आया है कि युवती ने प्रतिरोध किया तो उसने छत पर पड़े भारी लैंप से हमला कर दिया और फिर मोबाइल चार्जर के केबल से उसका गला घोंट दिया, जिसके बाद उसके साथ यौन अत्याचार भी किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद राहुल ने लाश को घसीटकर नीचे ले गया और लूट के लिए युवती के फिंगरप्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। लेकिन मौत होने के चलते बायोमेट्रिक लॉकर ने काम नहीं किया। जब यह योजना फेल हुई तो उसने पेचकस से लॉकर तोड़कर लगभग 2.5 लाख रुपये नकद और गहने लूट लिए।

Advertisement

सबूत मिटाने के लिए बदले कपड़े, बदल लिए जूते

इतना ही नहीं, वारदात के दौरान उसके कपड़ों और जूतों पर खून के छींटे लग गए थे। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने घर में रखे पीड़िता के भाई के कपड़े पहने, अपने जूते बदले और चप्पल पहनकर सामान्य अंदाज में घर से निकल गया। CCTV फुटेज में वह सुबह लगभग 7:20 बजे बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है।

Advertisement

शातिर अपराधी का बैकग्राउंड: जुए, कर्ज और पुरानी रंजिश

जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी में इतना आदी था कि उसने लाखों के कर्ज उठा रखे थे। कुछ समय पहले उसे घरेलू नौकरी से भी निकाल दिया गया था, जिससे उसके अंदर रंजिश और घृणा की आग भड़क उठी थी। पुलिस मान रही है कि लूट तो उसकी मुख्य वजह थी, लेकिन इसके साथ‑साथ परिवार और खासकर युवती के खिलाफ उसकी रंजिश भी वारदात को और ज्यादा दुष्ट और निर्मम बना दी।

वारदात के एक दिन पहले दोस्‍त की पत्‍नी से भी किया था रेप

जांच में सामने आया है कि राहुल ने दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अलवर पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। लोकल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बताया कि राहुल मीणा मंगलवार को एक दोस्त के साथ अलवर में एक शादी में गया था। सूत्र ने कहा, “शादी में, उसने दोस्त से कहा कि वह कुछ जरूरी फैमिली काम से जा रहा है। बाद में वह अपने दोस्त के घर लौटा, जहां उसने कथित तौर पर दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया।

इसे भी पढ़ें- अलवर में दोस्‍त की पत्‍नी से बलात्कार, फिर दिल्‍ली आकर राहुल ने की IRS की बेटी से रेप के बाद हत्या...अमर कॉलोनी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड