'मारपीट, अभद्रता, मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी', राघव चड्ढा के बाद स्वाति मालीवाल ने भी AAP छोड़ने का किया ऐलान; कारण भी बताया

राघव चड्ढा के बाद स्वाति मालीवाल ने भी AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसका कारण भी बताया।

Follow :  
×

Share


स्वाति मालीवाल | Image: X/ANI

राघव चड्ढा के बाद स्वाति मालीवाल ने भी AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसका कारण भी बताया।

इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को AAP छोड़ दी और BJP में शामिल हो गए। यह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका है।

क्या बोलीं स्वाती मालीवाल?

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, "साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।"

उन्होंने आगे लिखा, मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाजा। मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी और हर संभव कोशिश की। केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूंगी।"

ये भी पढ़ेंः राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल का पहला बयान

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 17:39 IST