अपडेटेड 26 July 2025 at 08:29 IST
Delhi: महिला SI की संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली लाश, हरियाणा की रहने वाली सविता कि अमन विहार थाने में थी पोस्टिंग
दिल्ली पुलिस में तैनात 29 साल की महिला सब इंस्पेक्टर सविता अपने ही घर में फंदे से झूलती पाई गईं। उसके भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजधानी दिल्ली में एक महिला सब इंस्पेक्टर अपने ही घर में फंदे से झूलती पाई गईं। मृतका की पहचान रोहिणी सेक्टर-11 निवासी सविता के रूप में हुई है। सविता की तैनाती अमन विहार पुलिस स्टेशन में थी। पुलिस को आत्महत्या का शक है। फिलहाल शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस में तैनात 29 साल की महिला SI सविता शुक्रवार देर रात रोहिणी स्थित अपने आवास पर पंखे में झूलती हुआ पाई गईं। मृतका मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। मृतका रोहिणी के अमन विहार थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार को मृतका भाई उसके आवास पर पहुंचा था। उसने बहुत आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला तो देखा बहन का शव पंखे से लटका पड़ा है। उनसे तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पंखे से झुलती मिली महिला SI की लाश
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर सविता (29) का शव रोहिणी सेक्टर 11 स्थित एक घर में फंदे से लटका मिला। मृतका मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। उसके भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और उसका शव पंखे से उतारा। मृतका रोहिणी के अमन विहार थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थी। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
हरियाणा की रहने वाली थी सविता
डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने घटना के संबंध में बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर रोहिणी में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहती थी। शुक्रवार को महिला के भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सविता अमन विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थी और 2021 बैच की थी। शव के पास से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगे की जांच की जा रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 08:29 IST