एनजीटी ने दिल्ली सरकार को 31 मई तक 24 नालों की सफाई पूरी करने का निर्देश दिया

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को एक हलफनामा देने का निर्देश दिया है कि मानसून के दौरान बाढ़ को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 24 नालों की सफाई व गाद निकालने का काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

Follow :  
×

Share


एनजीटी ने दिल्ली सरकार को दिए नालों की सफाई के निर्देश | Image: PTI

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को एक हलफनामा देने का निर्देश दिया है कि मानसून के दौरान बाढ़ को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 24 नालों की सफाई व गाद निकालने का काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। एनजीटी यमुना में गिरने वाले 24 नालों की सफाई के मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 21 फरवरी के आदेश में कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नालों से गाद निकालने की स्थिति के बारे में 20 फरवरी को एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कार्य पूरा होने की समयसीमा का विवरण भी था। रिपोर्ट के अनुसार, सभी नालों से गाद निकालने का काम 31 मई तक पूरा करने का समय है। अधिकांश काम 14 फरवरी तक पूरा हो चुका है।

NGT ने नालों की सफाई के दिए निर्देश

पीठ ने कहा, ‘‘यह पाया गया है कि यदि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा समय-सीमा के भीतर गाद निकालने का काम पूरा नहीं किया गया तो इस वर्ष मानसून शुरू होने पर नालों से पानी उफन कर बाहर बहने लगेगा, जिससे आसपास की कॉलोनी के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सामना उन्होंने पिछले मानसून में किया था।’’ एनजीटी ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी के लिए तय की।

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदू समाज को बांटना ही...', बागेश्वर धाम में विपक्ष पर गरजे PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 17:41 IST