Delhi Metro Update: संसद का मॉनसून सत्र शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में हो रहे बवाल को लेकर DMRC अलर्ट, ITO से राजीव चौक तक 16 मेट्रो स्टेशन बंद
राजधानी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच DMRC ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। इस लिस्ट में किस-किस मेट्रो स्टेशन के नाम शामिल हैं, चलिए बताते हैं।
- भारत
- 2 min read
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यह बड़ा फैसला लिया है।
DMRC के अपडेट के मुताबिक, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी।
कौन-कौन से 16 स्टेशन रहेंगे बंद?
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
पहले भी 5 स्टेशन हुए थे बंद
इससे पहले 20 और 21 जुलाई को भी सुरक्षा कारणों के चलते जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। हालांकि, सुविधाओं को देखते ही बाद में मेट्रो स्टेशनों पर सेवा बहाल कर दी गई थी।
CJP का प्रदर्शन और बवाल
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी एक महीन से भी अधिक समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। 20 जुलाई को सीजेपी ने मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद तक मार्च निकाला था। इस दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इस हिंसा में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसके अलावा 21 जुलाई को भी कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक... संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर पहुंचे विपक्षी सांसद, जमकर किया हंगामा
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 13:13 IST