Delhi: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 1 की मौत, तीन की हालत गंभीर; शटरिंग हटाने के दौरान हुआ हादसा

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से शटरिंग हटाते समय, जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

 
Follow :
सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 1 की मौत | Image: Republic (File image)

दिल्ली के छावला इलाके में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। टैंक के अंदर शटरिंग हटाने के दौरान यह हादसा हुआ। जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से शटरिंग हटाते समय, जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना 21 अक्टूबर को कुतुब विहार के एक प्लॉट पर हुई। मृतक, मदन पंडित (जो छावला की गोयला डेयरी का रहने वाला था) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

वहीं, तीन अन्य लोगों -विनोद (22), चंद्र शेखर (35) और सुरेंद्र सिंह (42) - को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल से आए एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और मृतक की मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) हासिल की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसारस शटरिंग हटाते समय हादसा हुआ है। 

शटरिंग हटाते समय हुआ हादसा

शुरुआती जांच से पता चला है कि ये चारों व्यक्ति शटरिंग हटाने के लिए निर्माणाधीन टैंक के अंदर गए थे, तभी वे कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। डेली डायरी एंट्री, मेडिको-लीगल रिपोर्ट और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर, छावला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 290 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह तीन देशों में डोली धरती... चीन-PAK और अफगानिस्तान में भूकंप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 09:03 IST