Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली, AQI पहुंचा 450 पार; घुटने लगी 'दिल्ली की सांसें'
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 लागू कर दिया गया, तो दूसरी तरफ फिर भी कई इलोकों में AQI 450 से पार पहुंच गया है।
- भारत
- 3 min read
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी की हवा जहरीली (गंभीर श्रेणी में) हो गई है और कई इलाके गैस चैंबर बन गए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 540 के पार पहुंच गया है और 'खतरनाक स्तर' पर है। मंगलवार की सुबह रोहिणी में AQI 429, तो कुछ इलाकों में AQI 451 तक पहुंचा गया है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
रोहिणी में सबसे उच्च स्तर पहुंचा AQI
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के रोहिणी में प्रदूषण का स्तर सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। CPCB के अनुसार रोहिणी में AQI 429 दर्ज किया गया, इसके बाद पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 दर्ज किया गया, जिससे तीनों इलाके गंभीर श्रेणी में आ गए।
इन इलाकों में भी प्रदूषण 'बहुत खराब कैटेगरी' में
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार कई दूसरी जगहों पर प्रदूषण का लेवल बहुत खराब कैटेगरी में रहा। पटपड़गंज में AQI 379 रहा, इसके बाद आरके पुरम में 374, ITO में 373, ओखला फेज़-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 328 रहा।
नेशनल कैपिटल के कुछ हिस्सों में पॉल्यूशन लेवल काफ़ी कम रहा, और उनका AQI खराब कैटेगरी में आ गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर AQI 287 रिकॉर्ड किया गया, इसके बाद आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और IMD लोधी रोड में 226 रहा।
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 लागू
इससे पहले सोमवार को हालात को देखते हुए दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 लागू कर दिया गया। मौजूदा Stage-I पाबंदियों के साथ-साथ अब Stage-II भी एक्टिव है, इसलिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो लगाएगी अतिरिक्त फेरे
इस बीच प्रदूषण कम करने और लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार से कार्यदिवसों में 20 अतिरिक्त फेरे चलाने का ऐलान किया। इससे मेट्रो नेटवर्क पर कुल 40 अतिरिक्त फेरे हो जाएंगे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 November 2026 at 09:47 IST