Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' की भयानक दस्तक: 120 की रफ्तार से चलीं हवाएं, भारी तबाही की आशंका

चक्रवाती तूफान मुरासु दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच गया है और इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और करीब 120 KM/h की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Murasu makes landfall along Andhra Pradesh coast
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' की भयानक दस्तक | Image: ANI

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का केंद्र दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच गया है और इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। IMD ने कहा कि साइक्लोन के वॉल क्लाउड का एक हिस्सा अपने आगे के सेक्टर में ज़मीन पर आ गया है, जबकि आई कोस्ट को छू रहा है, जिसके चलते विजयवाड़ा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी में डूब गईं और कई इलाकों में आवाजाही में रुकावट आई। सोमवार देर रात से बारिश शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्से भीग गए।

हवा की रफ्तार 120 kmph तक पहुंच सकती है

मौसम विभाग का अनुमान है कि लैंडफॉल के दौरान तट के पास और उसके आस-पास 100-110 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो बढ़कर 120 kmph तक पहुंचसकती हैं। सुबह तक हवा की रफ़्तार ऐसी ही रहने की संभावना है।

वहीं, IMD ने एस्ट्रोनॉमिकल टाइड से लगभग 1.0-1.5 मीटर ऊपर तूफ़ानी लहरों का भी अनुमान लगाया है, जिससे 3 नवंबर की सुबह तक दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। IMD के अनुसार, अगले 12 घंटों में आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तटीय जिलों में समुद्री तूफान का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, कई जिलों में समुद्र में उठने वाली तूफानी लहरों को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात 'मुरासु' के चलते आंध्र प्रदेश के कई जिलों में सभी स्कूल को बंद कर दिया गया।

Advertisement

हवाई सेवाओं पर 'मुरासु' का असर

चक्रवात 'मुरासु' के संभावित खतरे को देखते हुए IndiGo ने मंगलवार (3 नवंबर) को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। विजयवाड़ा एयरपोर्ट से मंगलवार को रद्द की गई उड़ानों में 7 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है। इससे विजयवाड़ा और दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कडप्पा और सिंगापुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें: Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से उड़ानों पर ब्रेक, इंडिगो की 10 फ्लाइट कैंसिल, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड