Delhi: 1 अगस्त से DTC बसों में नहीं चलेगी पिंक पर्ची, महिलाओं को FREE यात्रा के लिए अब बनवाना होगा ये कार्ड; यहां जानें पूरी डिटेल
1 अगस्त से दिल्ली में महिलाओं को फ्री बस यात्रा के लिए पुरानी पिंक पर्ची लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर आपके पास कार्ड नहीं होगा तो आपको खुद टिकट लेनी होगी, जानें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read
Delhi Bus Rules Change: दिल्ली में महिलाओं के लिए लागू फ्री बस यात्रा योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अगस्त 2026 से महिला यात्रियों के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लेना अनिवार्य हो गया है। बिना कार्ड के अब फ्री बस यात्रा का लाभ नहीं मिल पाएगा। साथ ही पुरानी पिंक पर्ची मिलनी भी बंद हो जाएगी।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कई महिलाएं अभी भी पुराने कागजी पिंक टिकट का इस्तेमाल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब धीरे-धीरे पुराने सिस्टम को बंद करके पूरी तरह स्मार्ट कार्ड वाली व्यवस्था को लागू किया जाएगी।
क्या बदल जाएगा?
अगस्त से बिना पिंक सहेली कार्ड वाली महिलाओं को बस में चढ़ते समय पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा।
अगर पिंक सहेगी कार्ड नहीं होगा तो सामान्य किराया देकर टिकट खरीदना पड़ेगा।
कार्ड वाले महिलाएं बस में चढ़ते वक्त इसे टैप करके फ्री यात्रा का लाभ ले सकेंगी।
इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए शहर में 50 अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं जहां आसानी से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाया जा सकता है। अभी तक इस योजना के तहत 11 लाख से ज्यादा कार्ड महिलाओं को दिए जा चुके हैं।
कार्ड ना होने पर लेनी होगी टिकट
डीटीसी ने बसों में खास कैंपेन भी शुरू कर दिया है। कर्मचारी महिलाओं से बात करके उन्हें कार्ड बनवाने की सलाह दे रहे हैं। सरकार का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस स्मार्ट सिस्टम का फायदा उठाएं, ताकि उनकी यात्रा और भी आसान हो जाए। पात्र महिलाएं नजदीकी अधिसूचित केंद्रों या डीटीसी काउंटर से अपना पिंक सहेली कार्ड बनवा सकती हैं। डीटीसी ने साफ कहा है कि 1 अगस्त के बाद नियमों का पालन न करने पर फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। ये बदलाव महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। ऐसे में DTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना कार्ड बनवा लें ताकि कोई परेशानी न हो।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 July 2026 at 07:36 IST