Delhi Weather Update: दिल्ली में कहीं बादल-कहीं धूप, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने की संभावना है।
राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 September 2024 at 11:13 IST